P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni News : अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का फूटा गुस्सा… किराना...

Seoni News : अवैध शराब बिक्री पर महिलाओं का फूटा गुस्सा… किराना दुकानों पर मिल रही अवैध शराब!

SDM को सौंपा शिकायत-पत्र

लखनादौन (सिवनी)/मनोज नामदेव/खबर डिजिटल/ अवैध शराब की बिक्री को लेकर सरकार के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लेकिन फिर भी हाल कुछ इस तरह से हैं कि कई जगहों पर किराना दुकानों तक पर शराब प्रेमियों की प्यास बुझाने का इंतजाम उपलब्ध है, इसकी एक तस्वीर सिवनी के लखनादौन से सामने आई, जब उसके खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

किराना दुकान पर शराब उपलब्ध !
लखनादौन जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में अवैध शराब बिक्री का मामला गंभीर रूप से सामने आया है. महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया है कि गांव की किराना दुकानों पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके चलते गांव में आए दिन झगड़े-फसाद की स्थिति बन रही है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है, और युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। इस संबंध में गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी लखनादौन को एक लिखित शिकायत सौंपी है।

महिलाओं ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है, ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब के कारण समाज में अपराध, गाली-गलौज और घरेलू तनाव बढ़ रहा है, लिखित शिकायत में लखनादौन SDM और पुलिस प्रशासन से अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की गई है ताकि गांव में शांति और सुरक्षित वातावरण बहाल हो सके। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध के लिए बाध्य होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट