सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को खितौली पुलिस को ग्राम करेला सोसायटी मार्ग के पास अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक हरे रंग का जॉन डियर कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा, जो रेत से भरा हुआ था।पुलिस ने वाहन को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक आशीष पटेल, दिलीप कुमार कोल, अंकित तथा सैनिक ब्रजेश सिंह की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
खितौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्राली जप्त
सम्बंधित ख़बरें
