P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में यातायात होगा और सुगम … बीआरटीएस हटाने के कार्य ने...

इंदौर में यातायात होगा और सुगम … बीआरटीएस हटाने के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

महापौर, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त दिलीप यादव ने देर रात जीपीओ से शिवाजी वाटिका चौराहे तक चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

एजेंसी के प्रतिनिधि रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान महापौर ने एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य सुरक्षित तरीक़े से हो और यातायात बाधित न हो। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को सुचारू यातायात उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तेजी से कार्य सम्पन्न किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और बीआरटीएस हटाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

नई सुविधा का मिलेगा अनुभव
महापौर भार्गव ने बताया कि कार्य की गति संतोषजनक है और जल्द ही आमजन को इसका वास्तविक लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा “कार्य की गति के अनुसार अगले एक महीने में एक तरफ के डिवाइडर पूरी तरह हट जाएंगे, इसके बाद बाकी कार्य भी द्रुतगति से पूर्ण कर शहर को निर्बाध यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी।” इंदौर में तेजी से किए जा रहे इन विकास कार्यों से शहर का ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक बेहतर होगा तथा नागरिकों को नई सुविधा का अनुभव जल्द ही मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट