इंदौर/खबर डिजिटल/ कांग्रेस के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता नानूराम कुमावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से एक खास मांग की। उन्होंने पत्र लिखकर कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन कराने की मांग रखी। जिसमें उन्हीं से वंदे मातरम का गायन करने की मांग उठ पड़ी। फिर क्या हुआ पढ़िये।
पूरी पंक्तियां ही भूले कुमावत
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त माहौल कुछ अलग हो गया, जब मीडिया ने नानूराम कुमावत से ही ‘वंदे मातरम्’ की कुछ पंक्तियां सुनाने को कह दिया। सवाल सुनते ही नेता जी के सामने अपनी ही मांग को लेकर परीक्षा जैसी स्थिति बन गई। बताया गया कि वे ‘वंदे मातरम्’ की पूरी रचना तो दूर, शुरुआती पंक्तियां भी सहजता से नहीं सुना पाए।
कांग्रेस-बीजेपी में सियासत तेज
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी तंज का नया दौर शुरू हो सकता है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है। दरअसल, राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पहले से ही भाजपा-कांग्रेस के बीच बयानबाजी जारी है। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस का यह घटनाक्रम राजनीतिक बहस का नया मुद्दा बन गया है।
संघ में भी बड़े पदों पर रहे हैं नानूराम कुमावत
नानूराम कुमावत बीजेपी के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। संघ में भी उनकी काफी पकड़ मानी जाती है, जिसमें वे संघ चालक जैसे महत्वपूर्ण पदों को शोभायमान कर चुके हैं। ऐसे में उनके साथ यह स्थिति बनना बगले झांकने के समान ही है।
राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा ‘घंटानाद’… अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी
