Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore Breaking News: किन्नरों को निर्धारित नेक देने की अपील… ज्यादा नेक...

Indore Breaking News: किन्नरों को निर्धारित नेक देने की अपील… ज्यादा नेक देने वालों से बढ़ता है अन्य पर बोझ!

दोनों किन्नरों समूहों से व्यापारियों की हुई चर्चा

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ रक्षाबंधन, होली और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनज़र इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन (आईआरजीए) ने शहर के व्यापारियों से किन्नर समुदाय के साथ पूर्व में बनी सहमति का पालन करने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि तय व्यवस्था का पालन करने से बाजार में सौहार्द, शांति और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहेगा।

किन्नर समूहों और व्यापारियों में बनी सहमति
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि पिछले वर्ष नंदलालपुरा क्षेत्र के दोनों किन्नर समूहों और इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के बीच आपसी सहमति बनी थी। समझौते के तहत रक्षाबंधन और होली पर प्रत्येक दुकान से ₹200 तथा दीपावली पर ₹500 की नेक राशि निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि किन्नर समुदाय भी इस सहमति का सम्मान करते हुए निर्धारित राशि स्वीकार करेगा और अपनी परंपरा के अनुसार व्यापारियों को आशीर्वाद देकर शांतिपूर्वक आगे बढ़ेगा।

सकारात्मक माहौल बनाने की अपील
एसोसिएशन ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि वे आपसी सम्मान, भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखें तथा किसी भी तरह के विवाद या तनाव की स्थिति से बचें। संगठन का मानना है कि पूर्व में हुए समन्वय का पालन सभी पक्षों के हित में है और इससे त्योहारों के दौरान बाजार में शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल कायम रहेगा।

MP Employees: सीआर व्यवस्था पर कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, आंदोलन की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट