Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौर ने रचा इतिहास, योग दिवस पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर ने रचा इतिहास, योग दिवस पर बनाया विश्व रिकॉर्ड

इंदौर/नरेन्द्र महावर/खबर डिजिटल / इंदौर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार अभूतपूर्व आयोजन हुआ। नगर पालिक निगम इंदौर के “योगमित्र अभियान” के तहत 21 जून रविवार को शहर के गोपूर चौराहा पर विशाल योग महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें करीब 25 हजार लोग शामिल हुए। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई।

योग संस्थाओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति

सुबह 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और योग संस्थाओं द्वारा योगासन आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। इसके बाद सुबह 7 बजे देशभर में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास किया गया। वहीं योग सत्र का मार्गदर्शन योग प्रशिक्षक राकेश चौधरी और मिसेज इंडिया 2023 चेतना जोशी के द्वारा किया गया।

कई संस्था, संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम के जरिए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस दौरान 10 हजार से अधिक योग साधक एक साथ भ्रामरी प्राणायाम कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। कार्यक्रम में शहर की 70 से अधिक योग संस्थाएं, खेल संगठन, 150 से ज्यादा सामाजिक संस्थाएं और हजारों की संख्या में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

3 मिनट 19 सेकंड का एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

इस कार्यक्रम में इंदौर ने एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक साथ 10 हजार योग साधकों द्वारा भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड 3 मिनट 19 सेकंड का रहा।

world record on International Yoga Day
world record on International Yoga Day

MP Railways: सावधान! MP रेलवे का बड़ा फैसला, बढ़ाया जुर्माना

“योग अलंकरण” सम्मान से नवाजा

योग के प्रचार-प्रसार और इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ योग गुरुओं, खिलाड़ियों और योग प्रशिक्षकों को “योग अलंकरण” सम्मान से नवाजा गया।

वेबसाइट की लॉन्चिंग

इस अवसर पर योगमित्र अभियान की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई। इस वेबसाइट के माध्यम से शहर की सभी योगशालाओं, योग गतिविधियों और प्रशिक्षण केंद्रों की जानकारी नागरिकों को एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सुबह से ही योग साधकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का आयोजन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया थे। हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभिन्न योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास किया। सामूहिक सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया और पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

CM Mohan: MP सरकार का बड़ा फैसला, अब महाकाल मंदिर में ऐसे होगा दान!

कार्यक्रम में शामिल हुए

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभागीय प्रभारी रणवीर रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र बरुआ, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, क्रिकेटर नमन ओझा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम गोयल, गोपाल गोयल, हरिनारायण यादव, अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद भारत रघुवंशी, रुपाली पेंढारकर, योगेश गेदर, ओ.पी. आर्य, शानू शर्मा, कमल वाघेला सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, योग साधक और शहर की जागरूक जनता उपस्थित रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट