Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore Three Death: इंदौर में अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत,...

Indore Three Death: इंदौर में अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

डेस्क। इंदौर में बुधवार देर शाम और रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत के मामले सामने आए। आजाद नगर में एक युवक, छोटी ग्वालटोली में एक महिला और खजराना क्षेत्र में एक युवक अपने-अपने घरों में मृत मिले। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी भी मामले में सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पांच महीने पहले हुई थी शादी, परिवार ने बताया घरेलू विवाद

आजाद नगर थाना क्षेत्र के गुरुवा नगर निवासी 23 वर्षीय दुर्गेश गिरवाल अपने किराए के मकान में मृत मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार दुर्गेश प्लंबर का काम करते थे। परिवार ने बताया कि उनकी करीब पांच महीने पहले प्रेम विवाह के बाद कोर्ट मैरिज हुई थी। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी अलग रह रहे थे और पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छोटी ग्वालटोली और खजराना में भी दो लोगों की मौत

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला अपने घर में मृत मिलीं। पुलिस के अनुसार महिला अकेली रहती थीं। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

वहीं खजराना थाना क्षेत्र के राजीव नगर में 26 वर्षीय युवक अपने घर में मृत मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, कारणों का किया जा रहा पता

पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य परिस्थितियों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट