P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशJhabua News: पुलिस महानिरीक्षक अनुराग का दो दिवसीय झाबुआ दौरा संपन्नवार्षिक निरीक्षण...

Jhabua News: पुलिस महानिरीक्षक अनुराग का दो दिवसीय झाबुआ दौरा संपन्नवार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में दिए दिशा-निर्देश

बलवा परेड का हुआ आयोजन

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) जोन, श्री अनुराग ने अपने दो दिवसीय झाबुआ प्रवास के दौरान शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन झाबुआ स्थित परेड ग्राउंड पर वार्षिक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिव दयाल सिंह सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान श्री अनुराग ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। बलवा परेड का आयोजन भी किया गया।

1000995214

इसके पश्चात आईजी श्री अनुराग ने पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में दरबार लगाकर अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने रक्षित केंद्र की स्टोर शाखा, आर्मरी शाखा, वाहन शाखा तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में आयोजित वार्षिक समीक्षा बैठक में आईजी ने लंबित अपराधों, शिकायतों, समंस-वारंटों, सीएम हेल्पलाइन, एनसीआरपी और सीईआईआर पोर्टल से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को त्वरित निराकरण करने और पेंडेंसी कम करने के निर्देश दिए।

महिला संबंधी अपराधों और शिकायतों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी कड़े निर्देश दिए गए।

आईजी श्री अनुराग ने कहा कि — “जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतर्कता, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का दायित्व है।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट