Guna SP Hitika Vasal : मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम प्रशासनिक मशीनरी में बड़ी सर्जरी करते हुए गुना और सीधी के शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिराई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि मैदानी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों के घेरे में आए अधिकारियों को फील्ड के बजाय मंत्रालय (वल्लभ भवन) में बैठाना ही उचित है।
हितिका वसल बनी गुना एसपी
गुना एसपी के हटाए जाने के बाद आईपीएस अधिकारी हितिका वसल को गुना का नया एसपी बनाया है। इस सबंध में आदेश भी जारी कर दिए है। गुना एसपी अंकित सोनी को भेजा गया पुलिस मुख्यालय
कौन है हितिका वसल?
हितिका वसल मध्य प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी है। वे 70 RR बैच की अधिकारी हैं। वे मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले का दसूया की रहने वाली है। हितिका वसल के पिता वसल बिल्डर्स के मालिक हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ कई शिकायतें कीं। आरोप था कि कलेक्टर अपने चेंबर में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे आम नागरिकों को मिलने में कठिनाई होती है। इसके अलावा सम्राट चौक क्षेत्र में बन रहे डीजे प्लाजा को लेकर मकान गिराने से जुड़े मामलों पर भी नाराजगी जताई गई। इसके बाद सीएम के अचानक दौरे की खबर से प्रशासनिक अमले में पहले ही हड़कंप मच गया था। जैसे ही मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्थिति का जायजा लिया और संबंधित लोगों से चर्चा की। इसके बाद सीएम मोहन ने गुना एसपी और सीधी कलेक्टर को हटाने के आदेश जारी कर दिए।
