Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशजबलपुरAirPods की 'लोकेशन' से खुला 10 लाख की चोरी का राज, GRP...

AirPods की ‘लोकेशन’ से खुला 10 लाख की चोरी का राज, GRP ने 2 घंटे में किया भंडाफोड़

जबलपुर/ खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ जबलपुर जीआरपी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रेन में सफर के दौरान करीब 10 लाख 47 हजार रुपये की बड़ी चोरी का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामला अमरकंटक एक्सप्रेस का है, जहाँ इटारसी निवासी फरियादी नीलेश मालपानी की पत्नी के पर्स से सोने के जेवरात, नकदी और एप्पल कंपनी के AirPods चोरी हो गए थे।

शिकायत मिलते ही रेल पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने पारंपरिक मुखबिर तंत्र के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया, जिसमें चोरी गए एप्पल एयरपॉड्स की लाइव लोकेशन ट्रेस करना टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

​एयरपॉड्स से मिले सुराग के आधार पर जीआरपी की टीम ने तत्काल जबलपुर के गोहलपुर अंतर्गत शिवनगर क्षेत्र में दबिश दी। वहाँ से पुलिस ने आरोपी रितेश उर्फ कालू उर्फ अमित आसवानी को धर दबोचा, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया गया है,

जिसमें सोने का हार, झुमके, ब्रेसलेट, अंगूठियां, आईफोन चार्जर, नगदी और आधार कार्ड शामिल हैं। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इस त्वरित और सराहनीय कामयाबी पर जीआरपी थाना जबलपुर की एसएचओ संजीवनी राजपूत और उनकी टीम को रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट