Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजगन्नाथ ट्रस्ट विवाद: जांच पूरी होने के बाद भी अंतिम आदेश नहीं...

जगन्नाथ ट्रस्ट विवाद: जांच पूरी होने के बाद भी अंतिम आदेश नहीं होने का आरोप, आवेदक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी– शहर के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बाबू वंशस्वरूप वार्ड निवासी राजू गुप्ता ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि श्री जगन्नाथ ट्रस्ट समिति के वर्तमान पदाधिकारियों की वैधानिकता को लेकर हुई जांच, विधिक अभिमत और प्रशासनिक अनुमोदन के बावजूद अब तक अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।आवेदन के अनुसार, आवेदक ने पूर्व में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत कर वर्तमान ट्रस्ट समिति को अवैध घोषित करते हुए मंदिर का प्रबंधन प्रशासन के अधीन लेने की मांग की थी। उनका दावा है कि इस मामले में तहसीलदार कटनी (नगर), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जिला अभियोजन अधिकारी स्तर पर जांच और विधिक परीक्षण किया गया।आवेदक के अनुसार, जांच प्रतिवेदनों में वर्तमान समिति की वैधानिक स्थिति पर प्रश्न उठाए गए हैं तथा आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित प्रकरण पर अपर कलेक्टर द्वारा अनुमोदन दिए जाने के बाद केवल अंतिम आदेश पारित किया जाना शेष है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।राजू गुप्ता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि लंबे समय से मामला लंबित रहने के कारण मंदिर की संपत्ति, धार्मिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना है कि न्याय की अपेक्षा में वे लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई अंतिम राहत नहीं मिली है।आवेदक ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय में प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने के लिए विवश होंगे।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट