झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजीटल/नगर के राधाकृष्ण मार्ग में रिश्तों के कत्ल का एक मामला सामने आया जहाँ 21 जुलाई को देर रात बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, बताया गया कि बुजुर्ग की सीढ़ियों से गिर कर मौत हुई पर परिजनों सहित आस पास के लोगों को यह बात हजम नहीं हुई, क्योंकि पिता और पुत्र की कई बार अन बन होती थी।
जब पुलिस को इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस उसके घर पहुँची और घटना स्थल का निरीक्षण किया तब पुलिस को भी दाल में काला लगा। आस पास के लोगो के बयान और बुजुर्ग के परिजनों के बयान के आधार पर जांच तेज हुई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एवं बयानों के आधार पर आरोपी पुत्र को संदेह के घेरे में पुलिस ने घेरा।
जब पुलिस को पता चला तो कातिल ने सब कुछ उगल दिया और बताया की मेरे पिता मुझे खर्च के पैसे नहीं देते थे इसलिए मैंने उनका कत्ल किया। जब घटना क्रम की जानकारी ली गई तो कातिल ने बताया की रात एक बजे सोए हुए बुजुर्ग पिता के सिर पर हथौड़े से वार किया, वार इतना खतरनाक था की बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। कलयुग के इस काल ने बाप बेटे के रिश्तो को तार तार कर दिया पैसो और प्रॉपर्टी के चक्कर में पिता को ही मार दिया। आरोपी कातिल बेटे को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेजा गया।


