P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रक जप्त, कलेक्टर...

झाबुआ में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, चार ट्रक जप्त, कलेक्टर ने कहा- अवैध खनन बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने दिखाया सख्त रवैया, अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए गठित होगी निगरानी टीम

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन पर सख्ती दिखाते हुए प्रशासन ने सोमवार की रात से मंगलवार सुबह तक बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से चार भारी वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। इन वाहनों को जब्त कर कलेक्टर परिसर में खड़ा कराया गया है।

रातभर चली कार्रवाई

खनिज विभाग की यह कार्रवाई 26 अगस्त की रात करीब 1:56 बजे शुरू होकर सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी जे.एस. भिड़े, प्रभारी खनिज निरीक्षक आलिशा रावत और विभागीय अमले ने संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की। टीम ने यह कार्रवाई थाना कोतवाली क्षेत्र के गोपाल कॉलोनी, ग्राम फुटिया (झाबुआ) तथा पाडल (झावालिया) तहसील पेटलावद के इलाकों में की।

जीतू पटवारी के बयान पर बवाल: सीएम मोहन यादव ने लगाई फटकार, खड़गे से की पद से हटाने की मांग – Khabar Digital

जप्त किए गए वाहन और मालिकों की पहचान

विभाग ने जिन चार भारी वाहनों को पकड़ा है, उनमें 12 पहिया और 16 पहिया ट्रक शामिल हैं। इनके पंजीयन नंबर और मालिकों की पहचान इस प्रकार है – MP13H1088 – वाहन मालिक: कृष्ण बसेर पिता शांतिलाल बसेर, निवासी राणापुर।
RJ03GA5260 – वाहन मालिक: शारदा बसेर पति शांतिलाल बसेर, निवासी राणापुर।
RJ03GA7015 – वाहन मालिक: राहुल दोसी पिता लक्ष्मीकांत दोसी, निवासी कुशलगढ़।
RJ35GA3318 – वाहन मालिक: दुद्रा दुडवा पिता नान्ला दुडवा, निवासी पटेल फलिया, अलीराजपुर।

नियमों के तहत प्रकरण दर्ज

खनिज विभाग ने बताया कि वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 की धारा 19 के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन पर कुल मिलाकर लगभग ₹18,15,000 का अर्थदंड अधिरोपित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे आगे की कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर न्यायालय में भेजा गया है।

बड़ी खबर: श्री जी इंटरप्राइजेज माधव नगर मे पड़ा छापा बड़ी मात्रा मे जप्त हुआ महाकोष का नकली ब्रांड महासुख जप्त – Khabar Digital

कलेक्टर का सख्त रुख

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि जिले में अवैध खनन और रेत परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि खनिज विभाग और प्रशासनिक अधिकारी सतत् निगरानी रखें और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करें।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। आने वाले समय में जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जाएगी और जहाँ भी अवैध खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिलेगी, वहाँ तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट