P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप अभद्रता, निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को लेकर...

कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप अभद्रता, निष्क्रियता और अवैध गतिविधियों को लेकर उठे सवाल

कटनी -(सौरभ श्रीवास्तव) -सूत्रों के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, चोरी चाकूवाजी लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है है जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में चाकूबाज़ी की घटनाओं के चलते तीन लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पुलिस की ओर से प्रभावी कार्यवाही नहीं हो रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर कोई आम व्यक्ति, विशेषकर गरीब या बिना “पहुँच” वाला व्यक्ति, शिकायत लेकर थाने पहुंचता है तो पुलिसकर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और शिकायत दर्ज करने के बजाय थाने से भगा देते हैं।पुलिस पर यह भी आरोप हैं:कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में अवैध वसूली करते पाए जा रहे हैं।थाना क्षेत्र में गांजा, स्मैक, अवैध शराब जैसे नशे के कारोबार खुलेआम फल-फूल रहे हैं।इन अपराधों पर रोक लगाने के बजाय पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।कई बार पत्रकारों और फरियादियों से अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और शासन से मांग की है कि:कोतवाली थाना क्षेत्र की निष्पक्ष जांच हो।जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हो।क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।सवाल यह भी है:क्या पुलिस प्रशासन पर कोई निगरानी नहीं है? क्या मुख्यमंत्री के “सुशासन” के दावे केवल कागज़ों तक सीमित हैं? पत्रकारों के द्वारा की गयी शिकायत पर भी पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती आम जनता का क्या होता होगा कोतवाली पुलिस पर आपराधियों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लग रहे है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट