P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: वकील मृत्युंजय चौहान सुसाइड केस में जांच तेज… SI प्रीति जादौन...

मुरैना: वकील मृत्युंजय चौहान सुसाइड केस में जांच तेज… SI प्रीति जादौन व आरक्षक अराफात खान फरार

पुलिस कर रही तलाश

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ वकील मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामले में जांच तेज करते हुए ग्वालियर पुलिस ने मुरैना में पदस्थ एसआई प्रीति जादौन और आरक्षक अराफात खान के आवासों पर दबिश दी। हालांकि, छापेमारी के दौरान दोनों पुलिसकर्मी मौके से फरार मिले।

संभावित ठिकानों पर दी जा रही दबिश
सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने मुरैना से छुट्टी लेकर खुद को रफूचक्कर कर लिया है। पुलिस की कई टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इस मामले पर सीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस पर खड़े हुए गंभीर सवाल
गौरतलब है कि वकील मृत्युंजय चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई आत्महत्या के बाद से पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट