P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​कान्हीवाड़ा में रुई फैक्ट्री खाक, बगल में ही थी गैस एजेंसी, बड़े...

​कान्हीवाड़ा में रुई फैक्ट्री खाक, बगल में ही थी गैस एजेंसी, बड़े धमाके के डर से कांप उठा इलाका

कान्हीवाड़ा की कॉटन फैक्ट्री में लगी आग

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले अंतर्गत कान्हीवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर एक रुई (कॉटन) फैक्ट्री में दोपहर लगभग 3:45 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया, जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।

​गैस एजेंसी की नजदीकी ने बढ़ाई चिंता

​इस घटना ने प्रशासन के हाथ-पांव तब फुला दिए जब यह बात सामने आई कि फैक्ट्री के बिल्कुल समीप ही एचपी गैस एजेंसी का गोदाम स्थित है। फैक्ट्री और गैस एजेंसी की निकटता के कारण एक बड़े विस्फोट का खतरा मंडरा रहा है। गोदाम में भारी मात्रा में भरे हुए गैस सिलेंडर रखे होने के कारण स्थानीय निवासियों में भारी दहशत व्याप्त है। लोग किसी अनहोनी की आशंका से अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

​दमकल विभाग और स्थानीय लोगों का मोर्चा

​आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की टीमें सक्रिय हो गईं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री में मौजूद रुई के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

​जांच और अपील

​फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि प्रथम दृष्टया इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के पास भीड़ न लगाएं। साथ ही, भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन राहत दल पूरी मुस्तैदी से डटा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट