राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्ष सोनी धर्मशाला में सचिन जैन एवं उनके साथियों द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन की विशेषता है कि पिछले 13 वर्षों से प्रतिदिन लगभग 300 कन्याएं यहां भोजन ग्रहण करती हैं।मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने स्वयं कन्याओं को भोजन परोसा और आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर दीपमाला नलवाया ने कहा कि “हमारे धर्म में कन्या को माँ का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन और भोज केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है, जो सेवा, समर्पण और श्रद्धा का संदेश देती है। यह पुण्य कार्य हम सबके जीवन में सुख, शांति और मंगल लेकर आता है।”
राणापुर में नवरात्रि पर प्रतिदिन होता है कन्या भोज का आयोजन, 13 वर्षों से जारी परंपरा
नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने कन्याओं को परोसा भोजन, कहा—कन्या माँ का स्वरूप
सम्बंधित ख़बरें


