खबर डिजिटल संवाददाता कटनी– जिले के कृषि प्राथमिक साख सहकारी समिति सलैया कोहारी केंद्र क्रमांक 2कारितलाई कारीतलाई गेहूं खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने खरीदी केंद्र प्रभारी पर तुलाई के नाम पर रिश्वत लेने और अवैध वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि बिना पैसे दिए उनकी उपज की तुलाई में देरी की जाती है, जबकि पैसे देने वालों का काम प्राथमिकता से किया जाता है।सूत्रों के अनुसार खरीदी केंद्र में गुणवत्ता विहीन गेहूं भी खरीदा गया, जिसके चलते वेयरहाउस प्रबंधन ने गेहूं से भरे दो ट्रकों को रिजेक्ट कर दिया। इस घटना के बाद खरीदी प्रक्रिया और गुणवत्ता जांच पर सवाल खड़े होने लगे हैं।स्थिति यह है कि केंद्र में तुलाई और सिलाई के बाद गेहूं की बोरियों को सुरक्षित तरीके से स्टैक करने के बजाय खुले मैदान में रखा जा रहा है। मौसम में बदलाव और संभावित बारिश के चलते सरकारी गेहूं खराब होने का खतरा बना हुआ है।बताया जा रहा है कि हाल ही में कलेक्टर द्वारा खरीदी केंद्र का निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। केंद्र परिसर में चारों ओर अव्यवस्था फैली हुई है और किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं खरीदी केंद्र में जारी अव्यवस्थाओं ने प्रशासनिक निगरानी और व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।
कारीतलाई खरीदी केंद्र में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का बोलबाला कलेक्टर के दौरे के भी नहीं सुधरी अव्यवस्था
सम्बंधित ख़बरें
