Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर प्रशासन अलर्ट, 45 वार्डों की जिम्मेदारी जिला...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर प्रशासन अलर्ट, 45 वार्डों की जिम्मेदारी जिला अधिकारियों को सौंपीं

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कटनी नगर को देशभर में बेहतर रैंक दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी ने शहर के सभी 45 वार्डों में प्रतिदिन निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

नगर में प्रस्तावित केंद्रीय सर्वेक्षण दल द्वारा प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर शहर की राष्ट्रीय रैंकिंग तय होगी। इसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने स्वच्छता से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने, जनजागरूकता अभियान चलाने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन प्रियंका झारिया को संपूर्ण स्वच्छ सर्वेक्षण गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को वार्ड 1 से 12, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा को वार्ड 13 से 24, प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह को वार्ड 25 से 34 तथा प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे को वार्ड 35 से 45 तक की स्वच्छता व्यवस्थाओं हेतु नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जिला स्तरीय दल के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा निरीक्षण के दौरान बताई गई कमियों और समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें। प्रशासन का लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण में कटनी को बेहतर स्थान दिलाना और शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट