सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी– महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण एप के माध्यम से सकारात्मक फीडबैक देकर नागरिक कटनी शहर को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।महापौर सूरी ने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा शहरभर में नागरिकों से फीडबैक लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और जल्द ही स्वच्छ सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम भी कटनी का निरीक्षण करने पहुंचेगी। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का आग्रह किया।उन्होंने नागरिकों से क्यूआर कोड एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण में सकारात्मक फीडबैक दर्ज करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही कटनी शहर नई पहचान और बेहतर रैंक हासिल कर सकेगा।
katni-cleanliness-survey-2026-mayor-preeti-suri-positive-feedback-appeal
