Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीCSP समेत तीन के खिलाफ कुठला थाने मे एफ आई आर से...

CSP समेत तीन के खिलाफ कुठला थाने मे एफ आई आर से कटनी पुलिस महकमे में हलचल

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– कटनी पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है। मामले में नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज और मारुफ अहमद को भी आरोपी बनाया गया है।शिकायत के बाद कुठला थाना पुलिस ने मामले की जांच की और इसके बाद BNS की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रकरण क्रमांक 07/20/2026 दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि मामले की जांच ASP अनु बेनीवाल द्वारा की गई थी। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायत में क्या आरोप लगाए गए हैं, किन परिस्थितियों में FIR दर्ज हुई और तीनों आरोपियों की भूमिका क्या है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद ही साफ होंगे।पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, FIR दर्ज होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट