Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी जमीन सौदा मामला: पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपी फरार,...

कटनी जमीन सौदा मामला: पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपी फरार, गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम

कार्रवाई के घेरे में पुलिस विभाग

कटनी/खबर डिजिटल/ शहर की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल चुकीं पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया इन दिनों खुद पुलिस कार्रवाई के घेरे में हैं। चर्चित जमीन सौदा प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

कई टीम की गई गठित
इस मामले में नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के अलावा पुलिस की कई टीमें गठित कर सक्रिय की गई हैं। टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

कई ठिकानों पर पहुंची पुलिस, घरों में मिले ताले
आरोपियों की तलाश में पुलिस और एसआईटी की टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर पहुंच रही हैं। इस दौरान कई संभावित ठिकानों पर मकानों के दरवाजे बंद मिले। बताया जा रहा है कि मारूफ अहमद हनफी के घर पर भी कई दिनों से ताला लगा हुआ है। पुलिस अब सिर्फ आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी ही नहीं जुटा रही, बल्कि उनके संपर्क में रहने वाले लोगों, आवाजाही और अन्य गतिविधियों के बारे में भी पड़ताल कर रही है। जांच टीमों को उम्मीद है कि इन जानकारियों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

BJP Plan: बीजेपी ने तैयार किया प्लान ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’…. कार्यसमिति की बैठक में देंगे फाइनल टच

विदेश भागने की आशंका, लुकआउट नोटिस जारी
पुलिस को आशंका है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए देश से बाहर जाने का प्रयास कर सकते हैं। इसी संभावना को देखते हुए तीनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद एयरपोर्ट सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को भी आरोपियों की निगरानी के लिए अलर्ट किया गया है।

82.86 लाख की जमीन की रजिस्ट्री 18.20 लाख में होने का आरोप
पूरा मामला कटनी के कन्हवारा क्षेत्र की जमीन से जुड़े कथित सौदे का है। जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक जिस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 82.86 लाख रुपये बताया गया, उसकी रजिस्ट्री कथित तौर पर महज 18.20 लाख रुपये में कराई गई। जमीन के मूल्य और रजिस्ट्री में दर्ज रकम के बीच इतना बड़ा अंतर सामने आने के बाद मामले पर सवाल खड़े हुए। शिकायत मिलने के बाद जांच आगे बढ़ी और इस प्रकरण में पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। विभागीय कार्रवाई के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और एफआईआर दर्ज की गई।

Railway News: रेलवे भर्ती की PET परीक्षा स्थगित… 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जबलपुर में होनी थी परीक्षा

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक तरफ तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, वहीं दूसरी तरफ एसआईटी और पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। लुकआउट नोटिस के जरिए देश से बाहर जाने की संभावनाओं पर भी निगरानी रखी जा रही है। अब इस मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पूर्व CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी को गिरफ्तार करना है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही जमीन सौदे से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उनकी कथित भूमिका को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बनेगी नई अंडरग्राउंड टनल… हरिफाटक से महाकाल लोक तक बदलेगी कनेक्टिविटी

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट