P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, बारदाना की कमी से खुले में...

कटनी में धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, बारदाना की कमी से खुले में पड़ी किसानों की फसल किसान परेशान

खबर digital –कटनी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धान खरीदी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक जिले के कई धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की धान खुले में पड़ी हुई है।किसानों का आरोप है कि बारदाना यानी बोरियों की भारी कमी के कारण उनकी धान की तौल नहीं हो पा रही है। कई दिनों से किसान खरीदी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा।बारदाना की कमी की यह समस्या जिले के अधिकांश खरीदी केंद्रों पर देखने को मिल रही है, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खुले में रखी धान के खराब होने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।फिलहाल किसान प्रशासन से जल्द बारदाना उपलब्ध कराने और खरीदी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं

।Katni–Paddy Procurement–Gunny Bag Shortage

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट