P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में सुरक्षा पर सवाल: 3 नाबालिगों की मौत के बाद भी...

कटनी में सुरक्षा पर सवाल: 3 नाबालिगों की मौत के बाद भी चौपाटी पर नहीं लगे CCTV, अब खुली शराब दुकान से बढ़ा आक्रोश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपाटी मार्ग पर 6से 8माह पूर्व में हुई चाकूबाजी की दर्दनाक घटना में तीन नाबालिग युवकों की मौत हो चुकी है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी प्रशासन अब तक नहीं जागा है। घटना स्थल पर आज तक CCTV कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है।स्थिति और भी चिंताजनक तब हो गई जब इसी संवेदनशील मार्ग पर अब एक शराब दुकान संचालित कर दी गई है। आबकारी विभाग भले ही इसे नियमों के अनुरूप बता रहा हो, लेकिन स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय नागरिकों का साफ कहना है कि जहां एक ओर पहले ही गंभीर आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर शराब दुकान खुलने से यहां अपराध और बढ़ने का खतरा और ज्यादा गहरा गया है। लोगों का आरोप है कि यह इलाका पहले से ही अति संवेदनशील है—पास में जिला अस्पताल, अंजुमन स्कूल और मुड़वारा रेलवे स्टेशन स्थित हैं। साथ ही यह वही मुख्य मार्ग है जहां से परिवार और बच्चे चौपाटी घूमने जाते हैं।नागरिकों ने इस पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय और कोतवाली थाना दोनों जगह की, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की यह चुप्पी लोगों के गुस्से को और भड़का रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेगा प्रशासन? क्या और किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी इसी तरह आंखें मूंदे रहेंगे?वहीं इस मामले मे आबकारी विभाग का कहना है शिकायत प्राप्त हुई उसकी जांच की जाएगी जो लीगल कार्यवाही है की जाएगी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट