P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी में GST विभाग की बड़ी कार्यवाई, ऑन रोड 4 ट्रक पकड़े...

कटनी में GST विभाग की बड़ी कार्यवाई, ऑन रोड 4 ट्रक पकड़े गए

कटनी/ सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल/ कटनी जिले में स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी अधिकारी चंद्र कुंवर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ऑन रोड 4 ट्रकों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें –23 सितंबर से पहले ही 27% आरक्षण पर मोहन सरकार गम्भीर – Khabar Digital

सूत्रों के अनुसार, इन ट्रकों में ले जाए जा रहे माल से जुड़े दस्तावेज़ और बिल संदिग्ध पाए गए हैं। जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए फिलहाल सभी ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, जहां विभागीय टीम उनके कागज़ात की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें –जानें आपकी राशि का भाग्य – Khabar Digital

विभागीय सूत्रों ने बताया कि यदि जांच में जीएसटी चोरी का मामला साबित होता है, तो संबंधित व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि राजस्व हानि रोकी जा सके और टैक्स चोरी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट