P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी ब्रेकिंग: स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई

कटनी ब्रेकिंग: स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई

कटनी ब्रेकिंग: स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई

कटनी/ खबर डिजिटल/ सौरभ श्रीवास्तव/ स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने कटनी में बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी अधिकारी चंद्र कुंवर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने ऑन रोड 4 ट्रकों को पकड़ा।

जीएसटी चोरी की आशंका को देखते हुए फिलहाल ट्रकों को कुठला थाना परिसर में खड़ा कराया गया है, जहां उनके दस्तावेज़ों और माल से जुड़े बिलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में जीएसटी चोरी का मामला साबित होता है, तो संबंधित व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि विभाग लगातार ऐसे मामलों पर निगरानी रखे हुए है, ताकि राजस्व हानि को रोका जा सके और टैक्स चोरी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट