Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में चला बुलडोजर: मदन मोहन चौबे वार्ड में 15 से अधिक...

कटनी में चला बुलडोजर: मदन मोहन चौबे वार्ड में 15 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त

खबर डिजिटल न्यूज़ संवाददाता कटनी शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मदन मोहन चौबे वार्ड में वृहद स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक सड़क के दाहिनी ओर सार्वजनिक भूमि, नाले और नालियों पर किए गए 15 से अधिक अवैध स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से अवैध निर्माणों के कारण मार्ग संकरा हो गया था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। खासतौर पर कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन और कटनी साउथ स्टेशन की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।नगर निगम का कहना है कि अतिक्रमण हटने से अब आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। साथ ही नाले-नालियों से कब्जा हटाए जाने के कारण सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। प्रशासन ने इसे आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने की दिशा में अहम कदम बताया है।नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से सार्वजनिक मार्गों, नालों और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करने की अपील करते हुए शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग मांगा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट