एनकेजे पुलिस की कार्रवाई, 250 किलो अवैध महुआ लाहन नष्ट
कटनी – एनकेजे थाना पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरखी टैंक क्षेत्र में छापा मारकर 20 प्लास्टिक जारों में रखे लगभग 250 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश और एएसपी संतोष डेहरिया व डीएसपी उषा राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में प्रहलाद सैयाम, आरिफ हुसैन, राजेश काछी, सोनू कहार, धुरेन्द्र यादव, शुभम गौतम और अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही।


