P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा के पूर्व भोपाल...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा के पूर्व भोपाल सांसद का भव्य स्वागत, कायस्थ युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, –1 मार्च (रविवार)।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव जी एवं अलोक संजर (लोकसभा भोपाल के पूर्व सांसद) का कटनी नगर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।उनके स्वागत में महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेष श्रीवास्तव, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे, प्रदेश मंत्री अनूप बाला श्रीवास्तव, भोपाल से आए प्रियांशु श्रीवास्तव सहित जिले के वरिष्ठजन एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने भी जगह-जगह पुष्पहारों से अतिथियों का अभिनंदन किया।स्वागत उपरांत अतिथि गण लखेरा स्थित जिलाध्यक्ष शैलेष श्रीवास्तव के निवास पर भोजन के लिए पहुंचे। इसके पश्चात वे माधव नगर स्थित Circuit House Katni में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में कायस्थ समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं के साथ महासभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।मीडिया से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में महासभा से जुड़ें तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।शाम 6:30 बजे अतिथि गण चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर कटनी में आयोजित भव्य महाआरती में शामिल हुए। आरती के पश्चात वे पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव के निवास पहुंचे, जहां समाज के अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा और कायस्थ समाज के लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट