भोपाल/ खबर डिजिटल/ विजयपाल/ CM Dr Mohan Yadav Indore Badwani Visit: कैबिनेट बैठक और भगोरिया उत्सव में होंगे शामिल
मुख्य मंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार 2 मार्च को इंदौर, बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे।
यहां मुख्य कृषि कैबिनेट बैठक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक, कृषि एवं जनजातीय विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे है।
मुख्यमंत्री के सुबह की शुरुआत ब्रीफिंग से
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 8:25 बजे एडीजी इंटेलिजेंस एवं आयुक्त जनसंपर्क से ब्रीफिंग लेंगे। इसके बाद वे भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थिति जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचेंगे।
इंदौर से बड़वानी रवाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 9:15 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा नागलवाड़ी (तहसील राजपुर, जिला बड़वानी) पहुंचेंगे। वहां भीलट देव मंदिर में दर्शन करेंगे।
कृषि कैबिनेट बैठक और प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्य मंत्री सुबह 10:50 बजे कैबिनेट बैठक स्थल पहुंचेंगे।
11 बजे कृषि एवं जनजातीय विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
इसके बाद नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 269वीं बैठक
नर्मदा नियंत्रण मंडल की 86वीं बैठक, कैबिनेट ब्रीफिंग में शामिल होंगे।
मुख्य मंत्री दोपहर 12 बजे कैबिनेट बैठक, भगोरिया उत्सव में सहभागिता होगी।दोपहर बाद मुख्यमंत्री नागलवाड़ी से ग्राम जुलवानिया (तहसील राजपुर, जिला बड़वानी) पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम ‘भगोरिया उत्सव’ में शामिल होंगे।
शाम को भोपाल वापसी
CM मोहन शाम 4:05 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।


