कटनी(सौरभ 🖊️) जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर थानों के प्रभारियों के तबादले किए।नए आदेश के अनुसार संजय दुबे को माधव नगर थाना प्रभारी बनाया गया।अभिषेक चौबे को ढीमरखेड़ा की कमान सौंपी गई।मो. शाहिद को रीठी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।राखी पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया।सुदेश समन अब स्लीमनाबाद थाना प्रभारी होंगे।और अखिलेश दाहिया को बहोरीबंद थाना प्रभारी बनाया गया।एसपी कार्यालय से जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।जिले में यह फेरबदल पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।
कटनी जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारी बदले गए… एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जारी किए आदेश
सम्बंधित ख़बरें


