P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ: त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, शांति समिति बैठकों में हुई चर्चा

झाबुआ: त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, शांति समिति बैठकों में हुई चर्चा

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी, ईद-ए-मिलाद और नवरात्रि को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन ने सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में शांति समिति बैठकों का आयोजन किया।

बैठकों में थाना प्रभारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

बैठक में यातायात व्यवस्था, जुलूस मार्ग, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने और सतर्कता बरतने पर भी जोर दिया गया।

जिला पुलिस प्रशासन ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह सतर्क हैं और त्यौहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट