P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीखेल महोत्सव के साथ चलेगा स्वदेशी अपनाओ अभियान

खेल महोत्सव के साथ चलेगा स्वदेशी अपनाओ अभियान

सौरभ श्रीवास्तव ✒️

(कटनी )29 अगस्त को खजुराहो कटनी के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के विधायक, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। खेल महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की। श्री शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संदेश दिया है कि स्वदेशी सबके जीवन का मंत्र बने। यह संदेश हमें कार्यकर्ताओं से लेकर व्यापारी और आम जनता तक पहुंचना है। श्री वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बोर्ड लगवाए कि यहां स्वदेशी सामान मिलता है । हमें अपनी संसदीय क्षेत्र में सभी व्यापारियों से अपील करना है कि वह अपनी दुकान के सामने स्वदेशी का बोर्ड लगाए श्री शर्मा ने अनुरोध किया कि कटनी जिले के विधायकगण, जिला अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी तथा भाजपाजन इसके लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलावें। इस अवसर पर कटनी से जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन, विधायकगण श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडेय, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक, मंडल अध्यक्ष, मण्डल संयोजक, सहसंयोजक एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता आज वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट