कटनी (सौरभ श्रीवास्तव )सूत्रों के अनुसार जिले की जनपद पंचायत ढींमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली बिचुआ पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सचिव ने मिलकर लाखों रुपए की राशि फर्जी बिल लगाकर सरकारी खाते से निकाल ली।यह खुलासा तब हुआ जब इन फर्जी बिलों को ऑनलाइन सरकारी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद सच्चाई सबके सामने आ गई।
यह भी पढ़ें –जानें आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन – Khabar Digital
जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यबिना किसी काम को किए फर्जी बिल तैयार किए गए।इन्हीं बिलों के आधार पर लाखों रुपए का भुगतान निकाल लिया गया।कई काम ऐसे दिखाए गए जो या तो अधूरे हैं या फिर हुए ही नहीं।भुगतान ऐसे लोगों के खातों में किया गया जिनका काम से कोई लेना-देना नहीं था।पूरा मामला सरपंच और सचिव की मिलीभगत का प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें – बीजेपी ने भोपाल ग्रामीण जिला के पदाधिकारियों की घोषणा की, देखें पूरी लिस्ट – Khabar Digital
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह सिर्फ कागजी हेराफेरी नहीं है बल्कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली का भी दुरुपयोग किया गया है। साथ ही, इसमें कमीशनखोरी और ऊपरी स्तर के अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। जांच के आदेशजब इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा:“यह एक गंभीर मामला है। पोर्टल पर अपलोड दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।” जनता की मांगइस खुलासे से पूरे तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता उच्च स्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि जनता के पैसों का दुरुपयोग रोका जा सके।


