P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीराज्य साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया संचालकों को एडवाइजरी जारीसाइबर सुरक्षा जागरूकता...

राज्य साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया संचालकों को एडवाइजरी जारीसाइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत लोगों से की गई अपील

खबर डिजिटल कटनी /✍️सौरभ श्रीवास्तव राज्य साइबर पुलिस मध्य प्रदेश द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत सोशल मीडिया संचालकों एवं उपयोगकर्ताओं को एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक खबर (Fake News) न फैलाएं और जिम्मेदारी के साथ प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।साइबर पुलिस ने यह भी कहा है कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय किसी भी संदिग्ध लिंक, संदेश या पोस्ट को साझा न करें और किसी अज्ञात व्यक्ति को व्यक्तिगत जानकारी न दें।यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी, फेक न्यूज़ या साइबर अपराध से प्रभावित होता है, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सकता है या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकता है। राज्य साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है झूठी खबर न फैलाओ, सोशल मीडिया को सुरक्षित बनाओ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट