*कटनी*(सौरभ श्रीवास्तव) -सूत्रों के अनुसार जनपद रीठी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारवारा में विकास कार्यों की बदहाली ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भारी भ्रष्टाचार के चलते सड़कें जर्जर हालत में हैं और नाली-निकासी व्यवस्था पूरी तरह ठप है।बारिश के मौसम में निकासी व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों व बुजुर्गों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कुम्हारवारा ग्राम पंचायत मे सरपंच सचिव के द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराये गए है वो कागजो मे ही निर्माण तक सिमित है और कुछ कार्य विकास के सालो से अधूरे पड़े जिनका निर्माण कार्य कागजो मे पूर्ण हो चूका है परंतु धरातल पर वह कार्य अधूरे है या फिर कराये ही नहीं गएग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत में आवंटित विकास निधि का सही उपयोग नहीं किया गया और निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं और भ्रस्टाचार की गईं। इसकी जांच कर जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कुम्हारवारा ग्राम पंचायत में भारी भ्रष्टाचार, सड़कें बदहाल
सम्बंधित ख़बरें


