P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी में पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी घुसपैठिया, रेलवे स्टेशन पर कर रहा...

कटनी में पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेशी घुसपैठिया, रेलवे स्टेशन पर कर रहा था गुज़ारा

कटनी- सौरभ श्रीवास्तव शहर में पहली बार एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। लगभग 15 वर्षीय यह नाबालिग पिछले एक महीने से कटनी की गलियों में भटकता और रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर दिन काट रहा था। पुलिस ने उसे सर्चिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया युवक बांग्लादेश के गाजीपुर, ढाका का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे भारत में ₹40,000 कमाने का लालच देकर भेजा गया था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को चकमा देते हुए भारत में अवैध प्रवेश किया था। भारत में घुसने के बाद युवक ने करीब 9 महीने कोलकाता में काम किया, जिसके बाद वह मध्यप्रदेश के कटनी शहर तक पहुंचा।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसके पास कोई पहचान पत्र या वैध दस्तावेज़ नहीं मिले। इसके बाद उसे एक होल्डिंग सेंटर में रखा गया और मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय भोपाल और विदेश मंत्रालय को दी गई। नियमानुसार उसे पश्चिम बंगाल के नदिया ज़िले के सीमानगर पोस्ट ले जाकर 32वीं BSF बटालियन के सुपुर्द किया गया।

क्या आपके आसपास कोई संदिग्ध है?

इस घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि कटनी सहित अन्य शहरों में भी और घुसपैठिए छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया—“कटनी पुलिस लगातार ऐसे अवैध नागरिकों की तलाशी में जुटी है। पकड़े गए नाबालिग को सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर BSF को सौंप दिया गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट