कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) -सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखेरा स्थित विवेकानंद वार्ड में रहने वाले लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। वार्ड की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़कें राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। विक्रम स्कूल रोड पूरी तरह कीचड़ से सनी स्थानीय रहवासी परेशानस्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात में स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे आवागमन तो कठिन हो ही जाता है, साथ ही गंदा पानी भरने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़कों की मरम्मत और वार्ड में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
कटनी विवेकानंद वार्ड लखेरा में बदहाल सड़कें, मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे लोग
सम्बंधित ख़बरें


