कटनी-(सौरभ श्रीवास्तव) कोतवाली थाना शहर के गांधीगंज क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर धावा बोलते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से 50 लाख से अधिक का माल पार कर ले गए।सूत्रों के अनुसार चोरी में चोरों ने लगभग 30 तोला सोना, 5 किलो चांदी के जेवर और 5 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश तेज कर दी है।
बीती रात गांधीगंज में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के घर 50लाख से अधिक की चोरी
सम्बंधित ख़बरें


