खबर डिजिटल –कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में शासकीय धान चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करते हुए बड़वारा पुलिस ने धान चोरों को गिरफ्तार किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उषा राय के मार्गदर्शन में ग्राम अमाड़ी स्थित आरओ वेयरहाउस शासकीय धान खरीदी केंद्र में हुई चोरी का खुलासा किया गया।मामले में फरियादी अमित तिवारी, निवासी एनकेजे कटनी, ने 31 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 दिसंबर की रात 12 से 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने धान उपार्जन केंद्र से 42 बोरी धान, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है, चोरी कर ली।रिपोर्ट के आधार पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 650/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक केके पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम मझगवां निवासी चार आरोपियों—अर्जुन कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा, लाल गोविंद कुशवाहा और पिंटू सेन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किया गया धान आशीष शर्मा को बेचने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले में धारा 317 बीएनएस भी जोड़ी गई।पुलिस ने चोरी गया धान बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 3258 को भी जप्त किया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी केके पटेल सहित उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, लालू प्रसाद यादव तथा आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, संतोष यादव, गौरीशंकर सिंह राजपूत और बृजलाल प्रजापति की अहम भूमिका रही।बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर पुलिस की सतर्कता स्पष्ट रूप से सामने आई है।
बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय धान चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें


