Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीविश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से पौधरोपण, गयाकुंड...

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से पौधरोपण, गयाकुंड में चला स्वच्छता अभियान

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी /रीठी, 5 जून 2026 मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, ब्लॉक रीठी की नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति एवं सेक्टर-4 बिलहरी की समितियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अपने-अपने ग्रामों में पौधरोपण किया।कार्यक्रम के उपरांत संस्था द्वारा बिलहरी स्थित गयाकुंड में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने गयाकुंड परिसर की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री तेज सिंह केशवाल एवं ब्लॉक समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम उपस्थित रहे। श्री केशवाल ने सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक-एक पौधा लगाए और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वयं ले।कार्यक्रम में सेक्टर-4 बिलहरी के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर, कुम्हारवारा, बिरहुली एवं पोड़ी के समिति अध्यक्षों व सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था प्रभारी मोहम्मद मुस्तकीम शेख मुस्ताक, अंगद सिंह, हितेंद्र पटेल, राघवेंद्र यादव, कृष्णा पटेल, राजेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, मनोज अजय साहू, रूपेंद्र सिंह ठाकुर, महेश बर्मन, मोहम्मद राजिक राजा दिलशान नदीम समर सैफ सतवंत सिंह सहित समस्त समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।विश्व पर्यावरण दिवस पर बिलहरी के गयाकुंड में स्वच्छता अभियान चलाते जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन। कार्यक्रम में जिला समन्वयक तेज सिंह केशवाल व ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम भी मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट