P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीअवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, “ऑपरेशन शिकंजा” में 56 आरोपी...

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, “ऑपरेशन शिकंजा” में 56 आरोपी गिरफ्तार

खबर डिजिटल -जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।दिनांक 20 जनवरी 2026 को जिलेभर में एक साथ चलाए गए इस सघन अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में गठित पुलिस टीमों ने अवैध देशी एवं विदेशी शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध शराब, कच्ची मदिरा तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री जब्त की गई।अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:कुल दर्ज प्रकरण : 56गिरफ्तार आरोपी : 56जब्त अवैध मदिरा : 687 पाव (लगभग 73 लीटर से अधिक)अनुमानित कीमत : करीब ₹75,000पुलिस द्वारा सभी प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।जनहित में अपील:कटनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट