खबर डिजिटल — कटनी | कन्हवाराकटनी जिले के कन्हवारा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान में अनदेखी का मामला सामने आया है।आरोप है कि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में गांव के सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य, पंच और डॉक्टर जैसे विशेष जनों को आमंत्रित नहीं किया गया।स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश दत्त चौबे ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा पर मनमानी और राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। चौबे का कहना है कि समन्वयक ने आदिवासी सरपंच रतन लाल सहित कन्हवारा और दो अन्य ग्राम पंचायतों के आदिवासी सरपंचों को भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया।चौबे ने आरोप लगाया कि इस तरह की अनदेखी से शासन की मंशा और अभियान के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।वहीं इस मामले में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन समितियों द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और समिति को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कई बार आमंत्रण के बावजूद जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते।फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान में अनदेखी का आरोप, सरपंच व जनप्रतिनिधि नहीं बुलाए गए
सम्बंधित ख़बरें


