सौरभ श्रीवास्तव//खबर डिजिटल कटनी –जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ओवरहाइट मालवाहक वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान 12 एवं 13 फरवरी 2026 को संचालित किया गया।यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में हुई सघन चेकिंग के दौरान एलपीटी (LPT), पिक-अप, लोडर सहित अन्य मालवाहक वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक ऊंचाई तक माल लादकर सड़कों पर दौड़ रहे थे, जो गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं।अभियान के दौरान कुल 33 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चलानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ओवरहाइट वाहन न केवल बिजली के तारों और ऊंचे ढांचों के लिए खतरा हैं, बल्कि असंतुलन के कारण पलटने की घटनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोपरि है और आमजन की जान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं बल्कि सुरक्षित जीवन की गारंटी भी है।यातायात पुलिस ने बताया कि यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले की सड़कें सुरक्षित और सुगम बनी रहें।
यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाहीसड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ओवरहाइट मालवाहकों पर कसा शिकंजा, दो दिनों में 33 वाहनों पर कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
