सबहेड:–
कायस्थ समाज की आस्था का महापर्व—झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर आज शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11:30 बजे चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भूमि पूजन के साथ होगी। इसके बाद शाम 5 बजे स्टेशन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी।यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन, आरती और भव्य स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेंगी।समापन चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में होगा, जहां महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएंगे।पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
