P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकोलारस में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रतिबंधित पटाखा गन से डराया, वीडियो वायरल,...

कोलारस में छात्राओं से छेड़छाड़, प्रतिबंधित पटाखा गन से डराया, वीडियो वायरल, महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

दिनदहाड़े मनचली हरकत से लोगों में रोष

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले के कोलारस क्षेत्र से महिला सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कन्या विद्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं को दिनदहाड़े एक मनचले युवक ने परेशान किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है।

धर्मशाला हनुमान मंदिर के पास की घटना

यह घटना कोलारस क्षेत्र में धर्मशाला हनुमान मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में प्रतिबंधित ‘पुटास गन’ (पटाखा गन) लेकर छात्राओं के बेहद करीब उसे फोड़ता है। अचानक हुए तेज धमाकों से छात्राएं घबरा गईं और सहमी नजर आईं।

दिनदहाड़े मनचली हरकत से लोगों में रोष

दिन के समय भीड़भाड़ वाले रास्ते पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को नाराज कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मनचलों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इनके हौसले और बढ़ सकते हैं।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट