P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : मकान में लगी भीषण आग… घर में रखा सामान...

Chhindwara News : मकान में लगी भीषण आग… घर में रखा सामान जलकर हुआ खाक

ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

छिदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत चारनखापा गांव में अचानक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है, जहां देखते ही देखते मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है, लेकिन ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया है। मकान में लगी आग की लपटें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग का रूप कितना भयावह रहा होगा कि मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया है, हालांकि ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

मकान में नहीं था कोई भी मौजूद
दरअसल बताया जा रहा है कि मकान में जब आग लगी तो कोई भी मौजूद नहीं था, आग की लपटें देखकर आसपास के लोग एकत्रित हुए, और आग बुझाने का प्रयास करते रहे, हालांकि कुछ देर के बाद ग्रामीणों ने आग को काबू कर लिया।

मकान में सारा सामान जलकर खाक
दरअसल बताया जा रहा है कि मकान में आग लगने के कारण महेश और किशोर के घर में रखा किराना सामान और दस्तावेज सहित अन्य चीज जलकर खाक हो गई, जिसके चलते हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है, पीड़ित परिवार ने अब शासन से मदद की गुहार लगाई है, हालांकि मकान में आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन आग लगने के कारण मकान में रखा सामान कुछ ही देर में जलकर गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट