खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- कुठला थाना क्षेत्र के जोबी खुर्द में मारपीट और कथित मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए हैं। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कटनी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई, गोद में मौजूद डेढ़ साल की बच्ची हाथापाई के दौरान जमीन पर गिरकर घायल हो गई और उसका सोने का मंगलसूत्र भी कथित रूप से छीन लिया गया।
महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी बात के मुताबिक कार्रवाई नहीं की।
शिकायत के अनुसार 30 जुलाई की शाम महिला के पति और उसके भाई के साथ कुछ युवकों का विवाद हुआ था आरोप है कि उसी रात करीब 9 बजे 12-15 युवक महिला के घर पहुंचे और उसके पति को बाहर बुलाने को लेकर विवाद करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की आरोपी जोबी कलां के रहने वाले हाथापाई में उसकी गोद से बच्ची गिर गई, जिससे बच्ची के माथे पर चोट आई।
महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका मंगलसूत्र भी खींच लिया गया।महिला के मुताबिक घटना के बाद परिवार रात करीब 11:40 बजे कुठला थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत के अनुसार मामला दर्ज करने के बजाय उसके पति के नाम से मामला दर्ज किया और कथित तौर पर ‘काउंटर केस’ बनाने की बात कही।
महिला ने पुलिसकर्मियों पर कथित धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।मौके पर छूटी बाइक, फिर भी जब्ती पर सवालशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान एक लाल रंग की मोटरसाइकिल मौके पर छूट गई थी।
महिला ने बाइक का नंबर MP 21 ZF 4072 बताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी देने का दावा किया है। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल वाहन जब्त नहीं किया और अगले दिन बाइक को संबंधित व्यक्ति के साथ ले जाने दिया गया।
महिला का दावा है कि उसने मंगलसूत्र बरामद कराने की मांग भी पुलिस के सामने रखी, लेकिन उसे कथित तौर पर कोर्ट से बरामदगी की बात कही गई।वीडियो और रिकॉर्डिंग का भी दावाशिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि घटना से संबंधित करीब 17 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो उसके पास है।
इसके अलावा पुलिस द्वारा कथित धमकी और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहे जाने की रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है।अब बड़ा सवाल यह है कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की? मौके पर मिली बताई जा रही बाइक को जब्त कर उसकी जांच क्यों नहीं की गई?
महिला के कथित मंगलसूत्र और बच्ची की चोट से जुड़े आरोपों की जांच किस स्तर पर हुई?महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई तथा पुलिस की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
मामला संज्ञान मे आया है कुठला थाना प्रभारी से बोल मामले की जाँच कराई जाएगी जांच मे जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्यवाही की जाएगी
कमल मौर्य एडिशनल एस पी जिला कटनी
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
