Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीशराब माफियाओं पर कुठला पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 लाख का माल...

शराब माफियाओं पर कुठला पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 लाख का माल जब्त, तस्कर फरार

खबर digtal news संवाददाता —– कटनी जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कुठला पुलिस ने शराब तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़कर माफियाओं को करारा झटका दिया है। पुलिस ने 540 लीटर अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन जब्त की है। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर पुल के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के दबाव के आगे उसकी एक न चली। वाहन छोड़कर भागे आरोपी की तलाश अब तेज कर दी गई है।बोलेरो की तलाशी लेने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। वाहन के भीतर 60 कार्टून में भरी 540 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें 55 कार्टून लाल मसाला और 5 कार्टून प्लेन देशी शराब शामिल है। बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। कुल 13 लाख रुपये का मशरूका पुलिस ने जब्त किया है।जांच में सामने आया कि वाहन शुभम निषाद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह खेप जिले में बड़े स्तर पर खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने तस्करों की पूरी योजना पर पानी फेर दिया।कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर इस शराब के पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि जिले में आखिर इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब पहुंच कैसे रही है और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं?

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट