P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकैमोर के तिलक चौक में मिस्त्री की दुकान के बाहर आधा दर्जन...

कैमोर के तिलक चौक में मिस्त्री की दुकान के बाहर आधा दर्जन वाहन आग की भेंटविजयराघवगढ़ पुलिस का वाहन भी जलाया गया

खबर डिजिटल/कटनी /न्यूज़– कैमोर क्षेत्र के तिलक चौक में मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी। आगजनी में दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में आशंका है कि आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया।सूत्रों के मुताबिक जले हुए वाहनों में विजयराघवगढ़ पुलिस थाना का एक वाहन भी शामिल है, जिसे मरम्मत और रंग-पेंट के लिए मिस्त्री के यहां खड़ा किया गया था। इसके अलावा एक वाहन तिलक चौक निवासी अधिवक्ता संजय जायसवाल का बताया जा रहा है। अन्य वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है।पिछली घटनाओं से जोड़कर देख रही पुलिसइलाके में चर्चा है कि यह घटना कुछ दिन पहले भाटिया मुहल्ला क्षेत्र में चारपहिया वाहन में लगी आग की घटना से जुड़ी हो सकती है। उस मामले में भी अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़े वाहन को आग के हवाले कर दिया था, लेकिन शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाईघटना की जानकारी मिलते ही कैमोर और विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पेट्रोल पंपों के कैमरों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट